हमारे बारे में
डेयर, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के लिए आवश्यक सरकारी संपर्क प्रदान करता है। आईसीएआर बागवानी, मत्स्य पालन और पशु विज्ञान सहित पूरे देश में कृषि अनुसंधान और शिक्षा के समन्वय, मार्गदर्शन और प्रबंधन का शीर्ष संगठन है। देशभर में फैले 97 से अधिक आईसीएआर संस्थानों, 53 कृषि विश्वविद्यालयों, 6 ब्यूरो, 18 राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्रों, 25 परियोजना निदेशालयों और 89 अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजनाओं के साथ यह विश्व की सबसे बड़ी राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रणालियों में से एक है।
आईसीएआर के अतिरिक्त, डेयर के प्रशासनिक नियंत्रण में तीन और स्वायत्त निकाय हैं – केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, इंफाल; डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, बिहार; और रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी। ये केंद्रीय विश्वविद्यालय पूरी तरह भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित हैं।
डेयर भारत में कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की नोडल एजेंसी है। विभाग कृषि अनुसंधान के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए विदेशी सरकारों, संयुक्त राष्ट्र, सीजीआईएआर और अन्य बहुपक्षीय एजेंसियों से संपर्क रखता है। डेयर भारतीय कृषि विश्वविद्यालयों/आईसीएआर संस्थानों में विदेशी छात्रों के प्रवेश का भी समन्वय करता है।